खनन सामग्री ले जा रहे चार टिप्पर धरे
नालागढ़| चंगरइलाके के नवांग्राम के पास एसडीएम ललित जैन की अगुवाई वाली टीम ने खनन सामग्री ले जा रहे चार टिप्परों को धर दबोचा है। टीम ने इन वाहनों को इंपाउंड करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उपमंडल प्रशासन ने खनन कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया हुआ है, वहीं एसडीएम स्वयं भी ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे है। एसडीएम की अगुवाई वाली टीम ने इन टिप्परों को उपमंडल के पंजैहरा के समीप नवांग्राम में धर दबोचा है और इन्हें जब्त करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।