पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंद मजदूर सभा का अनशन 30 से

हिंद मजदूर सभा का अनशन 30 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़| ईएसआईकी नालागढ़ अस्पताल स्थित डिस्पेंसरी में कामगारों को सुविधा मिलने से हिंद मजदूर सभा (हिमसं) आहत है। इस समस्या को देखते हुए हिमसं ने ईएसआई डिस्पेंसरी नालागढ़ में 36 घंटे का अनशन करने का ऐलान किया है। हिमसं मंगलवार से अपना यह 36 घंटे का अनशन शुरू करेगी ताकि संबंधित महकमे प्रदेश सरकार तक कामगार हित की आवाज पहुंच सके। हिमसं प्रदेशाध्यक्ष मेला राम चंदेल ने कहा कि नालागढ़ में सैकड़ों उद्योग स्थापित हैं और हजारों श्रमिक ईएसआई के तहत पंजीकृत हैं।

हिमसं के जिलाध्यक्ष रणजीत ठाकुर, महासचिव राजू, वनीता, माया, महेंद्र, जसपाल, मधु, रोहिता, बबल, पम्मी, विपिन, पप्पी, शशी, गोपाल, रवि, बंटी, अजय, शेर सिंह, अनवर, राजेश काकू, गुरमुख, गुरनाम, राम पाल, तिलक राज, कलावती जोगिंद्र ने कहा कि कामगारों की उपेक्षा से हिमसं खफा है और हिमसं कामगारों के हितों की आवाज उठाती आई है और उठाती रहेगी।