- Hindi News
- गुटबाजी में फंसी नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस होगी एकजुट
गुटबाजी में फंसी नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस होगी एकजुट
गुटबाजीके भंवर में फंसी नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर ठाकुर द्वारा एक नई जान फूंकी तो गई है, लेकिन देखना यह है कि सभी गुटों के कार्यकर्ताओं को नवगठित कार्यकारिणी में मिले अधिमान के बाद संगठित किया जा सकेगा या नहीं।
शुक्रवार को होने वाली नवगठित नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस की पहली बैठक में पता चल जाएगा। नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असीम शर्मा की अध्यक्षता में यह बैठक पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में होनी है, जहां पार्टी को मजबूत बनाने संबंधी चर्चा की जाएगी, वहीं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए पदाधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।
कांग्रेसीनेताओं का है अपना अपना कुनबाः नालागढ़में पूर्व विधायक एवं पीसीसी सदस्य लखविंद्र राणा, चेयरमैन बावा हरदीप सिंह भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक स्व.हरिनारायण सैणी के भाई अवतार सैणी का अपना अपना कुनबा है, हालांकि लोस चुनाव में तीनों ने एकजुट होकर तिकड़ी के रूप में काम किया, लेकिन बावजूद नालागढ़ से भाजपा प्रत्याशी को रिकार्ड बढ़त मिली थी। नालागढ़ में कांग्रेस का एक धड़ा शिथिल पड़ा हुआ था, जो कि पुराने कांग्रेसी राजपरिवार से जुड़ा हुआ है। नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असीम शर्मा भी पुराने कांग्रेसियों से धड़े से जुड़े बताए जाते हंै। देखना यह है कि शुक्रवार को आयोजित होने वाली नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक में एकजुटता की बात होती है या फिर इसमें भी राजनीति हावी होती है, यह तो बैठक के उपरांत ही पता चल सकेगा, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू द्वारा गठित नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की यह पहली बैठक होनी है।
नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असीम शर्मा ने कहा कि सभी कांग्रेसी एकजुट है और किसी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी को संगठित होकर पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनजागरण तक पहुंचाया जाएगा।
यहहै नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणीः सभीगुटों को संतुलित बनाने के लिए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष द्वारा गठित नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस की कार्यकारिणी में सभी गुटों के लोगों को अधिमान दिया गया है, जिसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असीम शर्मा, उपाध्यक्ष लछमिंद्र सिंह, नानक चंद