पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 230 मरीजों की रेडू़ में हुई स्वास्थ्य जांच

230 मरीजों की रेडू़ में हुई स्वास्थ्य जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़| अंबुजासीमेंट फाउंडेशन (एसीएफ), पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया एवं ज्ञान सागर चैरिटेबल अस्पताल द्वारा नालागढ़ उपमंडल के रेडू़ गांव में फ्री हैल्थ कैंप आयोजित हुआ। शिविर में 230 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई, जिनकी महिला रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा रोग विशेषज्ञ, हडडी रोग विशेषज्ञ, दंत विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ की टीम ने जांच की और निशुल्क दवा बांटी। इन लोगों में से 15 मरीज आंखों में सफेद मोतिया के पाए गए। इन मरीजों के ऑपरेशन ज्ञान सागर चैरिटेबल अस्पताल में किए जाएंगे। कैंप में 22 मरीजों के शूगर खून की जांच हुई, जबकि दंत चिकित्सकों की टीम ने 30 केस देखे और 13 मरीजों के प्रोसीजर आपरेशन भी किए। अंबुजा सीमेंट के यूनिट हेड राजीव जैन, कॉमर्शियल हेड एमपी कारवां, एसीएफ नालागढ़ के टीम लीडर वी त्रिवेदी के अलावा डा.एएस गिल, फार्मासिस्ट पुनीत, स्टाफ नर्स सुषमा, मनिंद्र, राहुल, हरपाल, को-आर्डिनेटर कमलजीत सिंह, मनप्रीत कौर आदि ने अपना सहयोग किया।