पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नालागढ़ के वार्ड 6 में घर के बाहर से बाइक चुराया

नालागढ़ के वार्ड 6 में घर के बाहर से बाइक चुराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़ | शहरके वार्ड-6 की गली से चोरों ने ताले से बंद बाइक को चोरी कर लिया है। बाइक मालिक सुबह जब मोटरसाइकिल लेने पहुंचा तो बाइक वहां नहीं था, जिस पर उसने आसपास में पूछताछ की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। वार्ड-6 निवासी गुरनाम सिंह ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शीतला वाली गली में उसने अपना बाइक ताला लगाकर घर के बाहर खड़ा किा था, लेकिन सुबह उठकर देखा तो बाइक वहां नहीं था। गुरनाम ने कहा कि बाइक की आरसी, इंशोरेंस भी उसके बीच में ही थी, जो बाइक के साथ चोरी हो गई है। डीएसपी नालागढ़ खजाना राम ने कहा कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।