- Hindi News
- 25 लाख से बनेगा रामशहर चौक, 15 लाख से बस स्टॉप
25 लाख से बनेगा रामशहर चौक, 15 लाख से बस स्टॉप
नालागढ़-स्वारघाटहाईवे पर रामशहर चौक का सौंदर्यीकरण होगा। इसके लिए उपमंडल प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है और यहां पर चौक निर्माण के साथ बस स्टॉप भी बनाया जाएगा। चौक के लिए 25 लाख और बस स्टॉप निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की धनराशि जारी हो चुकी है। यातायात का दबाव कम करने और रामशहर मार्ग पर दोनों किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के जंजाल से निजात दिलाने के लिए उपमंडल प्रशासन की इस योजना को बीबीएनडीए ने हरी झंडी दी है।
प्रशासन की योजना में नालागढ़-रोपड़ मार्ग से नालागढ़-स्वारघाट मार्ग को निकले स्लिप रोड़ को इस चौक से जोड़ा जाएगा और इसे आधुनिक आकर्षक रूप दिया जाएगा। स्लिप रोड़ वाले मार्ग के साथ रामशहर मार्ग से सटे मार्ग पर पेड़ आते हंै और इस जमीन की किस्म को देखा जा रहा है, ताकि इसे जोड़ा जाए और यहां भव्य आकर्षक चौक का निर्माण किया जा सके। रामशहर चौक को भव्य आकर्षक बनाने के लिए बनी योजना को लेकर एसडीएम डीएफओ ने मौके का जायजा लेकर संभावनाएं तलाशी। इस चौक के चौड़ा होना में कुछ वृक्ष रहे हंै और इसके लिए प्रशासन वन विभाग के साथ वनों जमीन की किस्म का भी जायजा लिया, जिसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। प्रशासन की योजना के तहत इस चौक के सौंदर्यीकरण के साथ सड़क के दोनों ओर हरी घास लगाई जाएगी, वहीं कोई प्रतिमा भी स्थापित होगी। रामशहर मार्ग के दोनों किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते जहां रोड़ संकरा हो जाता है, वहीं हादसों का भी अंदेशा बना रहता है।
एसडीएम नालागढ़ ललित जैन ने कहा कि रामशहर चौक के विस्तारीकरण को लेकर उन्होंने डीएफओ के साथ मौके का जायजा लिया है और इस चौक के निर्माण के दौरान आने वाले पेड़ और जमीन की किस्म को देखा जा रहा है। इसकी रिपोर्ट बनाई जा रही है, ताकि सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद चौक का निर्माण किया जा सके।
उपमंडल प्रशासन की इस योजना को बीबीएनडीए ने दी हरी झंडी