- Hindi News
- खनन सामग्री लाते 3 टिप्पर धरे, 45 हजार जुर्माना
खनन सामग्री लाते 3 टिप्पर धरे, 45 हजार जुर्माना
नालागढ़|औद्योगिक क्षेत्रबीबीएन में सक्रिय खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उपमंडल प्रशासन ने तीन टिप्परों को खनन सामग्री सहित धर दबोचा है। टीम ने कार्रवाई करते हुए इनसे 45 हजार जुर्माना वसूला, वहीं वाहनों को इंपाउंड कर दिया है। वीरवार को एसडीएम नालागढ़ ललित जैन की अगुवाई वाली टीम ने उपमंडल के अंकावाली में यह कार्रवाई अमल में लाई। एसडीएम के साथ कांस्टेबल अमरीक सिंह, पीए राजकुमार राजू, चालक दाताराम भी शामिल थे। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में अवैध खनन कारोबारियों पर उपमंडल प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एसडीएम नालागढ़ ललित जैन ने अंकावाली में मोरपैन रोड़ पर खनन सामग्री से भरे तीन वाहनों को जब्त किया और इनसे प्रति वाहन 15 हजार रुपए के हिसाब से जुर्माना वसूला गया, वहीं वाहन भी जब्त कर दिए। एसडीएम नालागढ़ ललित जैन ने कहा कि अवैध खनन करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खनन पर मिली छूट में दो शर्तें प्रमुख तौर पर रखी गई है कि रात्रि 8 से सुबह 6 बजे तक खनन कार्य नहीं होगा और खनन सामग्री दूसरे राज्यों में नहीं जाएगी और इसकी अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।