पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापार मंडल पुलिस प्रशासन के सहयोग से लगाएगा कैमरे

व्यापार मंडल पुलिस प्रशासन के सहयोग से लगाएगा कैमरे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़|शहर अबसीसीटीवी कैमरे में कैद होगा, जिसमें जहां चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा, वहीं असमाजिक तत्वों पर भी नकेल लगेगी। यह निर्णय व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन के साथ हुई भेंट और बैठक में लिया है। व्यापार मंडल नालागढ़ पुलिस प्रशासन के सहयोग से चार सीसीटीवी कैमरे स्थापित करेगा, वहीं चौकीदारों की संख्या भी बढ़ाएगा। व्यापार मंडल के प्रधान जगन्नाथ बस्सी, प्रदेश व्यापार बोर्ड के सदस्य महेश गौतम, समाजसेवी बलदेव मल्होत्रा, व्यापार मंडल के सदस्य खेम सिंह सहित व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएसपी खजाना राम से वीरवार को मिला और बढ़ती चोरी को घटनाओं को लेकर चिंता जताई गई। व्यापार मंडल ने बैठक में जहां कई निर्णय लिए, वहीं कई समस्याओं से भी पुलिस प्रशासन को अवगत करवाया। व्यापार मंडल की पुलिस प्रशासन के साथ हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में चौकीदारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, वहीं सदस्यों द्वारा अन्य समस्याएं भी पुलिस प्रशासन के ध्याना में लाई गई, जिसमें यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना, गश्त अभियान को मजबूत बनाना आदि शामिल थी। 19 जनवरी को जैन स्थानक के पास सुबह सुबह ही साढ़े 20 लाख की चोरी और उसके बाद शहर के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप ही शिव शक्ति जनरल स्टोर को अपना निशाना बनाते हुए वहां रखे रुपए के हार और गल्ले में रखी हजारों की नकदी उड़ाई थी, जिसे लेकर व्यापार मंडल ने चिंता जताई।