पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेडक्रॉस के तहत लाई जाएगी पार्किंग

रेडक्रॉस के तहत लाई जाएगी पार्किंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़|बीबीएनडीए केसहयोग से उपमंडल प्रशासन द्वारा मिनी सचिवालय परिसर के समीप निर्मित पार्किंग को रेडक्रॉस के तहत लाया जा रहा है। इससे अर्जित होने वाली धनराशि क्षेत्र के गरीबों जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रयोग में लाई जाएगी।

इसका प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है और अब जल्द ही मुख्यमंत्री से समय मांग कर इस पार्किंग का विधिवत उद‌्घाटन करवाया जाएगा। उपमंडल प्रशासन ने बीबीएनडीए के सहयोग से पार्किंग निर्माण की कवायद तेज की है।

सीएमने किया था शिलान्यास

उल्लेखनीयहै कि बीते वर्ष 17 जुलाई को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बीबीएन के एक दिवसीय दौरे के दौरान करोड़ों रुपए के उद‌्घाटन एवं शिलान्यास किए थे, जिसमें उपमंडल प्रशासन की बीबीएनडीए के माध्यम से करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली पार्किंग निर्माण की आधारशिला भी रखी थी। इसे उपमंडल प्रशासन ने प्राथमिकता के आधार पर तैयार करवाया और अभी इस पार्किंग की बेसमेंट ही बनी है और यह वाहनों की पार्किंग के लिए तैयार है, लेकिन पार्किंग उद‌्घाटन का इंतजार कर रही है। पार्किंग के उद्‌घाटन के बाद यहां के लोगों के साथ बाहर से आने वाले सैलानियों को पािर्कंग की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।

एसडीएम नालागढ़ ललित जैन ने कहा कि उपमंडल प्रशासन द्वारा बनी पार्किंग का उद‌्घाटन शीघ्र ही मुख्यमंत्री द्वारा करवाया जाएगा, वहीं पार्किंग को रेडक्रॉस के तहत चलाया जाएगा। इस पार्किंग के उद्‌घाटन के बाद शहर में रही जाम आदि की समस्या से लोगों वाहन चालकों को निजात मिलेगी। इससे लोगों को वाहन पार्क करने के लिए उचित स्थान मिलेगा।

पार्किंग बनने से मिलेगी जाम की समस्या से निजात

एकअदद पार्किंग सुविधा से महरूम नालागढ़ को परिषद की पार्किंग बनने से निजात मिलने की संभावना तो जगी है, लेकिन उपमंडल प्रशासन की पार्किंग उद‌्घाटन की बाट जोह रही है, जबकि परिषद की पार्किंग में धन का रोड़ा अटका हुआ है। शहर में पार्किंग स्थल के अभाव में लोग अपने वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देते हैं, जो जहां हादसों को न्यौता देते हैं, वहीं जाम जैसी स्थिति भी पैदा हो जाती है और इन वाहन चालकों को पुलिस के चालान काटने का भी भय सताता रहता है। पार्किंग के अभाव में वाहन धारक खासे चिंतित है। नालागढ़ क्षेत्र का केंद्र बिंदू है और मुख्यालय होने के चलते यहां कई कार्यालय है और दूरदराज क्षेत्रों से लोग यहां विभिन्न कार्यालयों में अपना कार्य करवाने आते हैं, लेकिन पार्किंग के अभाव में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

{निर्धनों की मदद के लिए बनाई योजना

{पार्किंग की समस्या से भी मिलेगी निजात