पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस की सुक्खू के साथ बैठक फिर टली

नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस की सुक्खू के साथ बैठक फिर टली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़| नालागढ़ब्लॉक कांग्रेस की पीसीसी चीफ सुखविंद्र सुक्खू द्वारा ली जाने वाली बैठक एक बार फिर स्थगित हो गई है। 14 फरवरी को नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों की सुक्खू द्वारा बैठक ली जानी थी, जिसे शादी विवाह के सीजन के चलते एक बार फिर से टाल दिया गया है। इससे पूर्व 3 फरवरी को यह बैठक होनी थी, लेकिन दिल्ली के विस चुनाव में प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू के प्रचार में व्यस्त होने के कारण यह बैठक नहीं हो सकी थी। पीसीसी चीफ सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि बैठक को स्थगित कर दिया है और जल्द ही आगामी तारीख घोषित की जाएगी।