स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग अलर्ट:सीएमओ
नालागढ़|सीएमओ सोलनडाॅ. आरके गुप्ता ने अधिकारियों कर्मचारियों को कहा है कि केंद्र प्रदेश सरकार की प्रायोजित योजनाओं को जनजागरण तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में स्वाइन फ्लू की दस्तक के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है और अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बना दिए गए हैं, वहीं स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। वह स्वास्थ्य खंड नालागढ़ के तहत आने वाले फील्ड स्टाफ की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
सबसेंटरों का करे दौरा: सीएमओने कहा कि पीएचसी में तैनात चिकित्सक अपने क्षेत्रों के सब सेंटरों का दौरा करें उन्होंने फील्ड स्टाफ से कहा कि वह समय पर अपने कार्यस्थलों पर पहुंचे, ताकि मरीजों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया हो सके। उन्होंने कहा कि फील्ड स्टाफ अपनी रिपोर्टों को बीएमओ कार्यालय तक समय पर पहुंचाए। इस दौरान बीएमओ नालागढ़ कुलदीप जसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य खंड नालागढ़ के तहत सभी सेंटरों में दवाइयां उपलब्ध है और पीएचसी में चिकित्सक स्टाफ तैनात है। बैठक में अनिल अरोड़ा, अंकुश घई, बृंद कपिल, गीता, एमएस राणा, बलदेव सदाना, बीएस भाटिया, ज्ञान वर्मा, शशिपाल ठाकुर, कमला चौहान आदि मौजूद रहे।
नालागढ़|हिमाचल केअस्पतालों का सुरक्षा दायरा अब और अधिक मजबूत होगा। प्रदेश के रीजनल, जोनल, सीएचसी सहित 100 बेडिड वाले ऐसे अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सुरक्षा कर्मी की तैनाती की जा रही है। इसके लिए 100 बेडिड अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों की संख्या 10 और एक सुपरवाइजर, जबकि रीजनल अस्पतालों में 200 की संख्या पर इनकी संख्या दोगुनी होगी। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने सीएमओ को पत्राचार कर दिया है और अपने स्तर पर टेंडर आमंत्रित करने के निर्देश जारी कर दिए हंै। अब सीएमओ मार्च माह तक औपचारिकताएं पूरी करके टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण कर देंगे। योजना में प्रदेश के 9 रीजनल, 3 जोनल, सभी सीएचसी सहित प्रदेश के 100 बेडिड वाले अस्पताल हैं। प्रदेश के अस्पताल अब जहां सीसीटीवी कैमरे से लैस हो गए हंै, वहीं आंतरिक बाह्य सुरक्षा को और मजबूत बनाने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार अस्पतालों में सुरक्षा कर्मी मुहैया करवाने जा रही है। डायरेक्टर हैल्थ राकेश शर्मा ने कहा कि सभी सीएमओ को पत्र जारी कर दिए गए हैं और वह अपने स्तर पर टेंडर कॉल करके सुरक्षा कर्मियों को तैनात करेंगे।
नालागढ़ में फील्ड स्टाफ को दिए सतर्क रहने के निर्देश