कामकाजी लोगों के लिए लाभदायक इग्नू
नालागढ़| नालागढ़कालेज में चल रहे इग्नू सेंटर में रविवार को परिचय सभा का आयोजन किया गया। इस परिचय सभा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इंदौरा कालेज से रिटायर्ड प्रिंसीपल आरके धरेला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज की प्रिंसीपल डा.द्वारिका धरेला ने की।
मुख्यातिथि रिटायर्ड प्रिंसीपल आरके धरेला ने कहा कि कामकाजी लोगों के लिए इग्नू के तहत चल रहे कोर्स महत्वपूर्ण है और वह अपनी नौकरी कामकाज के साथ यह कोर्स कर सकते हैं, जिससे वह अपनी नौकरी में तरक्की हासिल कर सकते हैं।