- Hindi News
- मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की हुई पूजा
मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की हुई पूजा
नालागढ़| मांदुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की रविवार को लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। तारादेवी माता मंदिर, शहर के वार्ड-9 स्थित मां दुर्गा माता मंदिर, बाबा भारती मंदिर, चुहूवाल मंदिर, गबला कुआं, तालाब वाला मंदिर, शीतला माता मंदिर, काली माता मंदिर, भल्लेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ नजर आई, जबकि नालागढ़ शहर के वार्ड-9 स्थित दुर्गा माता मंदिर में सबसे अधिक भीड़ उमड़ी और लोग यहां सुबह से लेकर देर रात तक शीश नवाने आते हैं और पूजा अर्चना करने के बाद मां का आशीर्वाद प्राप्त कर घरों को लौटते हैं। प्रेम ज्योतिष संस्थान नालागढ़ के पंडित प्रेम शर्मा ने कहा कि श्रद्धालु पूरे विधि विधान के साथ मां की पूजा अर्चना करें, सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।