नालागढ़ ने नाहन को हराया
नालागढ़कॉलेज में इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के खेले गए तीनों मुकाबले नालागढ़ कॉलेज की टीम ने अपने नाम करते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है।
नालागढ़ कॉलेज की टीम ने रविवार को नाहन कॉलेज के साथ हुए मुकाबले में 94 रनों के बड़े अंतर से मैच अपने नाम कर बेस्ट ऑफ-8 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में प्रवेश कर लिया है। नालागढ़ कॉलेज की टीम अब ऊना जाकर क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भिड़ेगी। नालागढ़ नाहन कॉलेज के बीच हुए मुकाबले में प्राचार्य डा.द्वारिका धरेला बतौर मुख्यातिथि पहुंची और नालागढ़ कॉलेज की टीम को जीतने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी यह टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कालेज का नाम रोशन करेगी।
रविवार को हुए मुकाबले में टॉस जीतकर नालागढ़ कालेज की टीम खेलने उतरी और निर्धारित 42 ओवरों में 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जवाब में नाहन कॉलेज की टीम मात्र 26 ओवरों में ही 137 रनों पर ही ढेर हो गई। नालागढ़ की टीम से करीम ने 72 गेंदों में सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली और 79 रन बनाए, जबकि सतवीर ने 47 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए, वहीं संदीप ने 57 गेंदों पर 37 रनों का सहयोग अपनी टीम के लिए किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाहन कॉलेज की टीम जल्द ही पैवेिलयन लौट गई। डीपीई कुलदीप ने कहा कि इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चला और तीन मुकाबले यहां हुए, जिसमें तीनों ही मुकाबले नालागढ़ कालेज की टीम ने अपने नाम किए। अब क्वार्टर फाइनल मुकाबला ऊना में होगा।
क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले में नाहन नालागढ़ कालेज की टीम मुख्यातिथि प्राचार्य डा.द्वारिका धरेला के साथ।