पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आत्मदाह के लिए मजबूर करने वाला पति िगरफ्तार

आत्मदाह के लिए मजबूर करने वाला पति िगरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़थाना के तहत ससुरालियों से दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला द्वारा स्वयं को आग लगाने के बाद पीजीआई में हुई मौत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 4 दिसंबर को महिला ने अपने पति सास से तंग आकर आत्मदाह किया था जिसने पीजीआई में दम तोड़ दिया था। बेटी के पिता ने ससुरालियों पर केस दर्ज करवाया था, जिस पर पुलिस ने आरोपी पति सेवा दास निवासी गांव नवांतारण, डाकघर झजरा, नालागढ़ को गिरफ्तार किया है।

ससुरालियों की प्रताड़ना पर पिता प्रेम सिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया है और अपने दामाद बेटी की सास को दोषी ठहराया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में प्रिथीपुर, तहसील आनंदपुर साहिब, जिला रोपड़ ने बताया कि उसके तीन लड़के और दो बेटियां हैं। बेटियों में से एक बेटी परमजीत कौर की शादी दो साल पहले नालागढ़ उपमंडल के नवांग्राम निवासी सेवादास के साथ हुई है। शादी के एक साल बाद से ही उसके दामाद सेवादास उसकी मां दहेज कम लाने का उलाहना देकर प्रताडि़त करते रहे। यहां तक कि दामाद शराब के नशे में बेटी के साथ मारपीट भी करता था। रोजमर्रा की इस प्रताडऩा से तंग आकर उसकी बेटी ने अपने कमरे में जाकर स्वयं को आग लगा ली, जिसका पता उसे बाद में चला, लेकिन पीजीआई में उसकी मौत हो गई थी।