- Hindi News
- ढाणा मर्डर केस में मां बेटे समेत 3 गिरफ्तार
ढाणा मर्डर केस में मां बेटे समेत 3 गिरफ्तार
नालागढ़| नालागढ़उपमंडल के ढाणा गांव में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने मां-बेटा और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने रविवार को रोपड़ चौक पर शव रखकर दो घंटे तक चक्का जाम तक किया था। पुलिस ने ढाणा गांव में गोलजमाला निवासी रामकरण उर्फ खुंटी की हत्या में महिला कमला उसके पुत्र हंसराज निवासी गांव ढाणा और शिव कुमार उर्फ मोनू निवासी गांव ढाणा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इन्हें अदालत में पेश करके रिमांड हासिल करेगी।
येथा मामलाः रामकरणउर्फ खुंटी भरतगढ़-ढाणा मार्ग से शनिवार रात करीब 8:45 बजे जा रहा था तो अचानक एक गुट के लोगों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला बोल दिया। पुलिस के मुताबिक ढाणा में दो गुटों के बीच एक समारोह में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद रामकरण उर्फ खुंटी वहां समझौता करवाने गया था।
डीएसपी नालागढ़ खजाना राम ने कहा कि हत्याकांड में एक महिला सहित दो युवक अरेस्ट कर लिए है और अन्य आरोपियों की सरगर्मियों से तलाश की जा रही है।