पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क निर्माण में देरी,परेशानी का सबब

सड़क निर्माण में देरी,परेशानी का सबब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धीमीगति से चल रहे कुनिहार-नालागढ़ मार्ग का काम लोगों के लिए परेशानी बन गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा तंग मोड़ खोलने के लिए खुदाई तो कर दी है, लेकिन सड़क पर पड़े बड़े-बड़े पत्थर मिट्टी के ढेरों से हमेशा दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।

कुनिहार से जाबल के मध्य मुख्य मार्ग पर सड़क को चौड़ा करने तंग मोड़ों को खोलने का कार्य पिछले कई माह से चल रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जिस ठेकेदार को उक्त कार्यों को करने का ठेका दिया गया है, वह मार्ग में निकलने वाले पत्थर, बजरी को सरेआम सड़क पर ही फेंक रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त कार्यों को लगे हुए काफी समय बीत हो चुका है लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इस समस्या का सबसे ज्यादा असर सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को पड़ रहा है। वहीं सड़क पर बड़े-बड़े पत्थरों के ढेर देखे जा सकते हैं।

स्थानीय लोगों वाहन चालकों सुरेंद्र कुमार, हरिदास कश्यप, अनिल कुमार, आकाश, सुजैन सिंह, आत्माराम ने बताया कि सड़क पर पड़े मलबे के कारण वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों ने विभाग से मांग की है कि सड़क कार्य में तेजी लाई जाए।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रवीण वर्मा ने कहा कि ठेकेदार से उसके अधीन कार्य को पूरा करने के साथ-साथ मलबे के ढेर पत्थरों को हटाने के आदेश दिए जाएंगे।

एक साल में 3 किमी पक्की नहीं हो पाई सड़क

कुनिहार-नालागढ़ मार्ग में यह पत्थर महीनों से सड़क पर पड़े हैं।

पांवटा साहिब| राष्ट्रीयराजमार्ग पांवटा-नाहन से सैनवाला हरिजन बस्ती की पक्की हो रही 3 किमी संपर्क सड़क विभाग की लापरवाही से एक साल में भी पूरी नहीं हो सकी है। सोमवार को टाइगर किसान क्लब सैनवाला मुबारिकपुर के अध्यक्ष जसवीर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता से मिले। क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि एनएच पांवटा-नाहन से सैनवाला हरिजन बस्ती के लिए 3 किमी संपर्क मार्ग को पक्का करने का कार्य एक साल से अधर में है। विभाग ने अब सड़क को पक्का करने का बंद कर दिया है। क्लब के अध्यक्ष जसबीर सिंह, उपाध्यक्ष सीताराम, सचिव भगतराम रणजीत सिंह मुकेश कुमार का कहना है कि सैनवाला-मुबारिकपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क का कार्य अधर में है। इस सड़क के साथ पानी की निकासी के लिए बनी