पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लड़कों में िसरसा, लड़कियों में िवशाखापटनम की जीत

लड़कों में िसरसा, लड़कियों में िवशाखापटनम की जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुक्तसर में हिमाचल की टीम मार्चपास्ट में रही प्रथम

कसौलीइंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में खेली जा रही नेशनल सीबीएसई वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लड़कों के वर्ग में सिरसा और लड़कियों के वर्ग में विशाखापटनम ने खिताब जीते। लड़कों के वर्ग में मेजबान स्कूल लड़कियों के वर्ग में पंजाब की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर पंचकूला आरजे खंडेराव ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

लड़कों की श्रेणी में फाइनल मैच मेजबान कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल शाह सतनामजी स्कूल सिरसा के बीच हुआ जिसमें शाह सतनामजी स्कूल सिरसा ने फाइनल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। किपस उपविजेता घोषित हुआ। आरएस सीसे स्कूल हरियाणा तीसरे जबकि भारत नेशनल पब्लिक स्कूल दिल्ली चौथे स्थान पर रहा। लड़कियों की श्रेणी में फाइनल मैच केशव पब्लिक स्कूल डीबरा पंजाब डीएवी स्कूल विशाखापट्टनम के बीच खेला गया जिसमें विशाखापट्टनम ने पंजाब को करारी शिकस्त देकर पर अपना कब्जा कर लिया। सलवान पब्लिक स्कूल दिल्ली तीसरे स्थान पर जबकि नर्वदा देवी स्कूल चेन्नई चौथे स्थान पर रही।

आरजे खंडेराव ने खिलाडियों को सम्मािनत िकया। स्कूल प्रिंसिपल डॉ. संजीव मैनरा, एमडी हीरा ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, प्रेम ठाकुर, सीबीएसई ऑब्जर्वर रावदीप, सीके शर्मा, वीके सहगल, राहुल पांटा, वालीबाल कोच सुभाष कालका, राकेश शर्मा, देवेन्द्र गुप्ता, कृष्णामूर्ति अग्रवाल अन्य लोग मौजूद रहे।

कबडडी में केवीएस टीम से मुकाबला जीतने के बाद टीम इंचार्ज के साथ।

नालागढ़ | पंजाब के मुक्तसर में चल रही अंडर-19 नेशनल कबड्डी में हिमाचल की टीम ने जहां मार्चपास्ट में प्रथम स्थान झटका है, वहीं कबड्डी ब्वॉयज ने केंद्रीय विद्यालय स्कूल (केवीएस) को करारी शिकस्त देकर अपने पूल में मजबूती हासिल की है। केवीएस के साथ हुए हिमाचल टीम के मुकाबले में हिमाचल के खिलाडिय़ों ने 62-12 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। टीम के कोच जगदीश सूरी टीम इंचार्ज हेमराज ने कहा कि मुक्तसर पंजाब में 6 से 12 दिसंबर तक राष्ट्रीय स्तरीय अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में मार्चपास्ट में हिमाचल ने प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि जहां गर्ल्स कबड्डी की टीम अपने पूल में टॉप पर है और क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है, वहीं छात्रों की टीम ने भी सोमवार को खेले गए मुकाबले को आसानी से जीत लिया है। उन्हों