7.32 करोड़ का हुअा नुकसान िमले 15 लाख
नालागढ़ | बरसातसे नालागढ़ क्षेत्र की सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा, लेकिन सरकार से इसकी भरपाई के लिए मिली धनराशि ऊंट के मुंह में जीरे समान है। लोक निर्माण विभाग को इस बार बरसात ने 7.32 करोड़ रुपए का नुकसान किया है, जिसकी भरपाई के लिए अभी विभाग को 15 लाख रुपए मिले हैं। हालांकि विभाग का कहना है कि और राशि मिलेगी, लेकिन करोड़ों के नुकसान के बदले लाखों की मामूली राशि क्या सड़कों के जख्मों पर मरहम लगा पाएगी। ऐसे में क्षेत्र की सड़कों की हालत सुधरती नहीं दिखती। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन एसके अत्री ने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने के उपरांत प्रथम चरण में 15 लाख रुपए की धनराशि मिली है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दूसरे चरण में और राशि मिल जाएगी।