पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अबरनी गोयला पन्नर पेयजल योजना को मिले 7.78 करोड़

अबरनी-गोयला पन्नर पेयजल योजना को मिले 7.78 करोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों की 7 पंचायतों के करीब 13 हजार लोगों को अब पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। ग्रामीणों के लिए आईपीएच ने अबरनी-गोयला पन्नर उठाऊ पेयजल योजना तैयार की। इसके िलए 7.78 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है और अब इस पर काम भी शुरू हो गया है। जल्द ही लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

अबरनी-गोयला पन्नर संवर्धन पेयजल योजना कई किलोमीटर दूर फैली पंचायतों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना में नालागढ़ दून की सात पंचायतों बुवासनी, बायला, लोदीमाजरा, साई सौड़ी, थाना, नालका, साई की 88 बस्तियों के 13 हजार ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इससे पूर्व इन पंचायतों को 9 पेयजल योजनाओं के तहत पेयजल आपूर्ति की जा रही है, जिनमें अबरनी, गोयला पन्नर, बालदू खडड, साई, सौड़ी, बैहकोलियां, पहाड़ी चिकनी, बस्सी सलार, खखरयान, कानणी, बायला, कठनारडू़्, खाली सोनानी, लोहारबाग, अमरू बुवासनी शामिल है। इन पेयजल योजनाओं में पानी कम हो जाता था और लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाती थी, जिससे उन्हें दो चार होना पड़ता था। एक्सईएन आईपीएच सुनील कनोत्रा ने कहा कि पेयजल योजना की राइजिंग मेन डालने के टेंडर अवॉर्ड कर दिए हैं जबकि पंपिंग मशीनों के लिए टेंडर कॉल किए गए है।