पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दून वैली स्कूल में संसद नाटक का किया मंचन

दून वैली स्कूल में संसद नाटक का किया मंचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़|दून वैलीपब्लिक स्कूल नालागढ़ में देश की सर्वोच्च संस्था संसद नाटक के मंचन से विद्यार्थियों को मानवाधिकारों के प्रति जागृत किया गया। इसी उद्देश्य से कार्यक्रम संयोजक हरबिंदर सोनिया के द्वारा सहभागिता से मानवाधिकारों की जानकारी देने के लिए इस नाटक का मंचन किया। इसमें प्लस वन के विद्यार्थी प्रचेत्स, अंकित, स्वाति, गुंजन, दसवीं से पारस, गुरजीत, हर्ष, दीक्षित, देवांशी, नंदिता, शुभांकर, अर्चित, अनुभव, नौंवीं से प्रियंका, अदिति, आरूषि ने संसद की कार्यशैली का सजीव चित्रण किया। प्रिंसिपल पीएन अशोक ने छात्रों को मानवाधिकारों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि अधिकारों का जहां ज्ञान होना चाहिए, वहीं उनका प्रयोग सही और उचित तरीके से करना चाहिए। चेयरमैन राजीव शर्मा ने कहा कि ह्यूमन राइटस की जानकारी देने के दृष्टिगत यह आयोजन किया गया था।