पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल के फाइनल से एक कदम दूर िहमाचल की बालाएं

नेशनल के फाइनल से एक कदम दूर िहमाचल की बालाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़|मुक्तसर (पंजाब)में चल रही अंडर-19 राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल की बालाओं ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बुधवार को मध्यप्रदेश की टीम को करारी शिकस्त देकर हिमाचल की गल्र्ज टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्कीकी।। मध्यप्रदेश की टीम के साथ खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हिमाचल की टीम ने 42-20 के अंतर से मध्यप्रदेश की टीम को पटखनी देकर जीत दर्ज की है।टीम के कोच जगदीश सूरी टीम इंचार्ज हेमराज ने कहा कि बुधवार को हुए रोमांचक मुकाबले में हिमाचल मध्यप्रदेश की टीम पहले हाफ में 25-12 के अंतर पर थी और हिमाचल की टीम ने पहले हाफ से ही बढ़त बनाए रखी, जिसे दूसरे हाफ में और बढ़ाया और मैच को 42-20 से अपने नाम किया। मुक्तसर पंजाब में शनिवार से शुरू हुई अंडर-19 कबडडी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की लड़के लड़कियों की 24 खिलाडिय़ों की टीम भाग ले रही है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व छात्राओं की टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और अपने पूल में प्रथम रही है। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल की टीम का सेमीफाइनल मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि मुक्तसर पंजाब में 6 से 12 दिसंबर तक राष्ट्रीय स्तरीय अंडर-19 कबडडी प्रतियोगिता में भाग ले रही है, जिसमें लड़कियों की टीम में कैप्टन ज्योति, जितेंद्रा ठाकुर, भावना, संतोषी, हीना, रेशमा, मीनाक्षी, गोपी, सोनिका, ममता, उषा अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने आशा जताई कि हिमाचल की टीम इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करेगी और टीम के लिए मेडल हासिल करेगी।