- Hindi News
- हर परिवार से महिला की भागीदारी होगी सुनिश्चित
हर परिवार से महिला की भागीदारी होगी सुनिश्चित
नालागढ़|ब्राह्मण सभानालागढ़ ने सभा को मजबूत बनाने के दृष्टिगत हर घर से एक महिला की भागीदारी को सुनिश्चित बनाया है, ताकि सभा जहां मजबूत हो सके, वहीं महिलाएं भी सभा में अपना योगदान दे सके। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों से भी सभा के सदस्यों को जोड़ा जाएगा, ताकि सभा का कुनबा बढ़ सके। यह निर्णय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में शहर के वार्ड-7 स्थित परशुराम मंदिर में आयोजित हुई बैठक में लिया गया। बैठक में भगवान परशुराम जयंती को भव्य स्तर पर मनाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। सभी सदस्यों ने अपनी राय देते हुए कहा कि हर परिवार से एक महिला की भागीदारी को सुनिश्चित बनाया जाएगा, ताकि महिलाएं भी सक्रिय रूप से सभा के काम में अपना हाथ बंटा सके। ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि महिलाओं की जिम्मेवारियों को सुनिश्चित बनाने के लिए हर परिवार से महिला की भागीदारी को सुनिश्चित बनाया जाएगा, ताकि वह संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे सके।
उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जयंती को भव्य स्तर पर मनाया जाएगा, जिसके लिए कमेटियों का गठन जल्द किया जाएगा, वहीं शोभायात्रा भी भव्य स्तर पर निकाली जा सके। सभा के चेयरमैन सुभाष शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम मंदिर के भवन की प्रथम मंजिल का कुछ काम अधूरा पड़ा है, उसे परशुराम जयंती से पूर्व पूर्ण कर लिया जाएगा।
बैठकमें ये रहे मौजूद
बैठकमें सुभाष शर्मा, राकेश गौतम, रवि शर्मा, प्रेम चंद, लक्ष्मी नारायण, शिव कुमार पुनीत शर्मा, गगनदीप शर्मा, नरेंद्र शर्मा, नरदीप शर्मा, मंजू भारद्वाज, योगेश शर्मा, पंकज भारद्वाज, विकास आदि मौजूद थे।
ब्राह्मण सभा ने बैठक कर सभा को मजबूत बनाने पर की चर्चा