पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोगिंद्रा सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने अजीत, हंसराज उपाध्यक्ष

जोगिंद्रा सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने अजीत, हंसराज उपाध्यक्ष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोगिंद्राकेंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के नालागढ़ में हुए साधारण अधिवेशन में अजीत सिंह को संघ के अध्यक्ष पद की 14वीं बार कमान सौंपी गई है। कार्यकारी अध्यक्ष मेहरचंद सचिव नीरज किशोर ने की अध्यक्षता में आयोजित साधारण अधिवेशन में जहां संघ को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई, वहीं नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

इसके अलावा कार्यकारिणी में हंसराज वर्मा को उपाध्यक्ष, नरेश कुमार को महासचिव, बलदेव कृष्ण को कोषाध्यक्ष के अलावा लीला दत्त शर्मा, जितेंद्र पाल, दीपक, करतार चंद, बली मोहम्मद, नंद किशोर नेगी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। संघ के 14वीं बार बने अध्यक्ष अजीत सिंह ने उपस्थित सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। अजीत सिंह ने बैंक प्रबंधन से मांग की कि बैंक में ट्रांसफर पॉलिसी होने के कारण कर्मचारी प्रताडि़त किए जा रहे हैं, इसलिए संघ मांग करता है कि बैंकों में हिमाचल प्रदेश स्टेट को-आपरेटिव बैंक के आधार पर ट्रांसफर पॉलिसी अन्य भत्ते लागू करें। उन्होंने बैंक में कार्यरत सेवादारों को वर्दियां मुहैया करवाने, दूसरे सहकारी बैंकों से कर्मचारियों का डेपुटेशन पर लेने, बैंक में पैंशन सुविधा लागू करने की भी मांग उठाई।

नालागढ़ |जोगिंद्रा बैंककर्मचारी यूनियन के चुनाव में 14वीं बार प्रधान चुने गए अजीत सिंह नई कार्यकारिणी के साथ।

15 दिन के अंदर दिया जाए महंगाई भत्ता

अजीतसिंह ने कहा कि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जनवरी, 2014 से देय है, जिसका अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का महंगाई 15 दिनों के भीतर जारी किया जाए, अन्यथा संघ कठोर कदम उठाने पर बाध्य हो जाएगा। बैंक में 1996 से महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक, उपमहाप्रबंधक के पद रिक्त पड़े हैं, जिससे महत्वपूर्ण कार्य बाधित हो रहे है, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए। उन्होंने कहा कि बैंक में कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बैंक प्रबंधन द्वारा बंद किए जाने की जानकारी मिली है, जिस पर संघ कड़ा ऐतराज जताते हुए मांग करता है कि महंगाई भत्ता बंद किया जाए और इनका अनुबंध कार्यकाल से 5 से घटाकर 4 वर्ष किया जाए।