पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नालागढ़ में 90 के दशक से बंद पड़ा मिल्क प्लांट होगा चालू

नालागढ़ में 90 के दशक से बंद पड़ा मिल्क प्लांट होगा चालू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़शहर में स्थित 90 के दशक से बंद पड़े मिल्क प्लांट अब जल्द ही प्रोसेसिंग में जाएगा, जिससे दूध उत्पादकों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके लिए 2 करोड़ रुपए खर्च करके इस यूनिट में एक पैकिंग मशीन, कोल्ड स्टोर, 10 हजार लीटर क्षमता का एक टैंक और दो पांच हजार लीटर क्षमता वाले टैंक स्थापित किए गए हैं। इन्हीं स्टोरेज टैंकों में दूध का भंडारण होगा।

इसके लिए ट्रायल शुरू कर दिया गया है, वहीं 11केवी बड़ी लाइन का कनेक्शन देने का काम चल रहा है। कुल मिलाकर यह मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट अब दोबारा अपना काम करना शुरू कर देगा। सरकार ने इसके जीर्णोद्घार का काम बीते चार वर्षों से शुरू करवाया है, जो करीब करीब पूरा हो चुका है। इस यूनिट के शुरू होने से दूध दूध से बने उत्पाद अब यहीं लोगों को मुहैया होंगे, जिसके लिए यूनिट के बाहर सेल काउंटर खोले जाने की योजना है। इस मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट के शुरू होने से क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

गांवोंमें खोली जाएंगी सोसायटी

मिल्कफेडरेशन इसके लिए ग्रामीण स्तर पर को-आपरेटिव सोसायटी खोलेगी, जो महिला को आपरेटिव सोसायटी भी हो सकती है। ग्रामीण अपना दूध यहां सोसायटी को देंगे और सोसायटी से सीधा यह दूध मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट में पहुंचेगा। इससे दुग्ध उत्पादकों को कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें दूध के अच्छे दाम घर बैठे ही मिल सकेंगे।

जल्दचालू होगी यूनिट: चेयरमैन

मिल्कफेडरेशन के चेयरमैन चेतराम ठाकुर ने कहा कि नालागढ़ के मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट का काम करीब करीब पूरा कर दिया गया है और जल्द ही इसे चालू कर दिया जाएगा और इसके शुरू होने से निश्चित तौर पर दुग्ध उत्पादकों को जहां लाभ मिलेगा, वहीं लोगों को भी दूध दूध से बने उत्पाद यहीं मुहैया होंगे।

1997 में बंद हुअा था प्लांट, 2 करोड़ खर्च कर किया जीर्णोद्घार