- Hindi News
- नालागढ़ में शिवरात्रि के लिए सजने लगे मंदिर, शोभायात्रा की तैयारियां
नालागढ़ में शिवरात्रि के लिए सजने लगे मंदिर, शोभायात्रा की तैयारियां
नालागढ़|महाशिवरात्रि पर्वको लेकर क्षेत्र के शिवालयों की सजावट का काम जोरों से चला हुआ है। शिवरात्रि पर्व को लेकर भोलेनाथ के इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है, जहां भव्य शोभायात्रा को निकालने की तैयारियां चली हुई हैं। मंदिरों में लोग आकर जहां पूजा अर्चना कर रहे हैं, वहीं मंदिरों को सजाने में जुटे हुए हैं, ताकि महाशिवरात्रि का पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा सके। महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकालने के लिए शिव भक्तों ने तैयारियां शुरू कर दी है, जिसके लिए पालकी, रथ, आदि से सुशोभित शोभायात्रा निकालने की तैयारियां की जा रही है। नालागढ़ क्षेत्र के महादेव मंदिर, बाबा बर्फानी शिव मंदिर,भल्लेश्वर मंदिर, चोये वाला मंदिर, एकादश रुद्र महादेव मंदिर,तालाब वाला मंदिर, गबला कुंआ स्थित शिव मंदिर, अस्पताल में स्थित शिव मंदिर, झाडिंया स्थित महादेव मंदिर,चुहूवाल सहित नालागढ़ उपमंडल के शिवालय सजने शुरू हो गए हैं। नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप महाकालेश्वर मंदिर में श्रीमहाशिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। नालागढ़ शहर के वार्ड-9 में स्थित 11 रूद्र दुर्गा माता मंदिर में भी शिव भक्तों ने तैयारियां शुरू कर दी हंै।