पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नालागढ़ ने नादौन को 95 रन से हराया

नालागढ़ ने नादौन को 95 रन से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़| नालागढ़कालेज में शुक्रवार से शुरू हुई डी पूल की इंटर कालेज खेलकूद प्रतियोगिता के पहले ही मुकाबले में नालागढ़ ने नादौन कालेज को कड़ी पटखनी दी और 95 रन से मैच अपने नाम किया। नालागढ़ और नादौन कॉलेज के मध्य हुए मुकाबले में टॉस जीतकर नालागढ़ कॉलेज की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और निर्धारित 35 ओवरों में 8 विकेट खोकर 160 रन बनाकर विरोधी टीम को 161 रनों का लक्ष्य दिया। नालागढ़ की टीम से संदीप ने 27 गेंदों में सर्वाधिक 37 रनों की पारी खेली, जबकि आशीष ने 12 गेंदों पर 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नादौन कॉलेज की टीम 23.5 ओवरों में ही ऑलआउट होकर पैवेलियन लौट गई। शनिवार को नालागढ़ कॉलेज की भिड़ंत सोलन से होगी।