पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई वर्षों के ड्रीम प्रोजेक्ट में फिर फंसा पेंच

कई वर्षों के ड्रीम प्रोजेक्ट में फिर फंसा पेंच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नपअध्यक्ष अलका वर्मा ने कहा कि दो मंजिला पार्किंग का टेंडर हुआ है और पहली मंजिल का कार्य भी पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि दूसरी मंजिल के लिए धनराशि की मांग शहरी विकास विभाग से की जाएगी।

संतोष कुमार|नालागढ़

परिषदके ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार दो मंजिला पार्किंग की सेकंड मंजिल का काम पर अब धन की कमी आड़े आने से ब्रेक लग गई है। परिषद की कई बरसों से की इस योजना का मुश्किल से टेंडर हुआ और इसका काम शुरू हुआ तो अब प्रथम मंजिल निर्माण के बाद इसका कार्य अधर में लटक गया है। पार्किंग सुविधा से महरूम नालागढ़ को परिषद की पार्किंग बनने से निजात मिलने की संभावना तो जगी है, लेकिन परिषद की दो मंजिला पार्किंग का निर्माण एक मंजिल का कार्य होने के बाद अब धन के पेंच के अभाव में ठहर गया है। 84 लाख रुपए से निर्मित हो रही इस पार्किंग के लिए करीब 45 लाख रुपए पहली मंजिल का कार्य हो चुका है, लेकिन शेष धनराशि के अभाव में पार्किंग की दूसरी मंजिल का कार्य रूक गया है। वार्ड-2 में परिषद के रेस्ट हाऊस के पास पार्किंग का निर्माण हो रहा है। 125 फुट लंबी और करीब 50 फुट चौड़ी पार्किंग का कार्य टेंडर होने के बाद जोरों पर चला और पहली का कार्य करीब 45 लाख की धनराशि से पूरा हो गया, इस दो मंजिला पार्किंग की दूसरी मंजिल के निर्माण में धन की कमी आड़े गई है।