- Hindi News
- मर्डर केस में मां पुत्र एक अन्य रिमांड पर
मर्डर केस में मां-पुत्र एक अन्य रिमांड पर
नालागढ़उपमंडल के ढाणा गांव में गोलजमाला निवासी युवक रामकरण उर्फ खुंटी मर्डर केस में अरेस्ट मां-पुत्र सहित एक अन्य युवक को कोर्ट ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस इस हत्याकांड के आरोपियों की धरपकड़ करने में जुटी हुई है, वहीं हत्या के असली कारणों पुरानी रंजिश के बारे में गहनता से जांच कर रही है।
मर्डर के बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने रविवार को रोपड़ चौक पर शव रखकर दो घंटे तक चक्का जाम तक किया था। पुलिस ने गोलजमाला निवासी रामकरण उर्फ खुंटी की हत्या में महिला कमला उसके पुत्र हंसराज निवासी गांव ढाणा और शिव कुमार उर्फ मोनू निवासी गांव ढाणा को अरेस्ट किए थे।