दंपति को एक परिवार ने धुना
बरोटीवालाथाना के तहत एक दंपति की एक परिवार ने रास्ता रोक निर्मम धुनाई करने के उपरांत जान से मारने की धमकियां दी है। पुलिस में दर्ज बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस रिपोर्ट में हरिचंद निवासी गांव सतीवाला, डाकघर बरोटीवाला ने बताया कि वह सोमवार शाम को उसने अपने खेतों में पानी लगा रखा था तो वहां बृज लाल आया तो उसने बृजलाल से कहा कि उसने उसके खेतों में बाड़ लगा दी है। ऐसा कहकर यह घर चलने लगा तो बृज लाल ने अपने दोनों पुत्रों प|ी को बुलाकर इसका रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट की।