पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा, साक्षी की कहानी ने मोहा मन

परीक्षा, साक्षी की कहानी ने मोहा मन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़| अल्पाइनपब्लिक स्कूल नालागढ़ में नौनिहालों ने कहानी सुनाकर उपस्थित लोगों का खूब मन मोहा। स्कूल के पहली एवं दूसरी कक्षा के नौनिहालों के बीच कहानी सुनाओं प्रतियोगिता आयेाजित हुई, जिसमें नौनिहालों ने बढ़चढ़ भाग लिया और एक से बढ़ कर एक शिक्षाप्रद कहानियां सुना अपनी अभिव्यक्तियां जाहिर की। प्रिंसिपल प्रेम जोशी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता उपविजेताओं को पारितोषिक बांटे। पहली कक्षा से परीक्षा, साक्षी, याशिका, नियति, श्रेयांश, पलक, अनमोल, यश, दूसरी कक्षा से जय गौतम, राबिया, मैत्री, निर्माण, शवी, विनय, काव्यांश, अभय ने प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान हासिल किया। नौनिहालों ने दी फॉक्स एंड ग्रेप्स, दी डॉग एंड शैडो, हॉफ दी प्रॉफिट ,ओल्ड मैन विथ लैंप, दी सन एंड विंड कहानियां सुनाई।