पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोड ट्रक से 309 पेटियां साबुन हुआ चोरी

लोड ट्रक से 309 पेटियां साबुन हुआ चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़| नालागढ़उपमंडल के मानपुरा स्थित उद्योग से लखनऊ साबुन की पेटियां ले जा रहे चालक को नशीला पदार्थ सुंघा चोरों ने 309 पेटियां साबुन चुरा लिया। मानपुरा से इस ट्रक में 1253 पेटियां साबुन की लोड की गई थी और ट्रक चालक ने अपना वाहन किरपालपुर स्थित ढाबे के किनारे खड़ा किया था, जहां चोरों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाया और वह बेसुध हो गया। मालिक के मुताबिक चोरी हुए साबुन की कीमत 4 लाख रुपए है। ट्रक मालिक मोहम्मद शफी ने बताया कि उसका ट्रक चालक जमालदीन मानपुरा से साबुन की पेटियां भरकर आया था, जो लखनऊ जानी थी। ट्रक को ढाबे किनारे खड़ा कर दिया और रात्रि में खाना खाकर सो गया, लेकिन जब वह उठा तो ट्रक से साबुन की पेटियां गायब थी।