पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नालागढ़ कॉलेज की छात्रा बनी सर्वश्रेष्ठ वक्ता

नालागढ़ कॉलेज की छात्रा बनी सर्वश्रेष्ठ वक्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़| हिंदीदिवस पर गेयटी थियेटर शिमला में आयोजित समारोह में नालागढ़ कॉलेज की छात्रा ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब हासिल किया है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.द्वारिका धरेला ने इस छात्रा को कॉलेज पहुंचने पर बधाई दी और उसे सम्मान देकर नवाजा। डॉ. धरेला ने कहा कि हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में भाषा विभाग द्वारा गेयटी थियेटर शिमला में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें नालागढ़ कॉलेज की दो छात्राओं ने भाग लिया था। हिंदी विभाग की प्रवक्ता मेजर डा.प्रेम शर्मा के नेेतृत्व में इन छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और बीएससी की अनुराधा ने सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार हासिल किया।