दंपति पर रास्ता रोक मारपीट का केस दर्ज
नालागढ़| नालागढ़थानांतर्गत जोघों चौकी के तहत आने वाले रतवाडी गांव में एक दंपति पर एक व्यक्ति का रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने घायल का मेडिकल करवाकर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नालागढ़ उपमंडल के रतवाड़ी गांव निवासी मखू राम ने बताया कि शनिवार सांय अपने खेतों में बनाए नए घरों की ओर जा रहा था। रास्ते में विधि चंद का मकान और जमीन पड़ती है। विधि चंद ने रास्ते में पानी की रबड़ की पाईप खुली छोड़ रखी थी, जिसके चलते पूरे रास्ते में कीचड़ हो गया था। मखू राम ने इस पाइप को रास्ते से हटा कर दूसरी ओर कर दिया और वह अपने खेत के बाद मकान की ओर चला गया।
रविवार की सुबह जब वह अपने खेत से लौट रहा था तो विधि चंद और उसकी प|ी ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। चीख पुकार सुनकर पुत्र धर्मपाल गुरपाल मौके पर आए तथा उन्होंने हमलावर दंपति से अपने पिता को छुड़वाया। पुिलस जांच कर रही है
पशु औषधालय की पट्टिका तोड़ने का प्रयास
मानपुरा| गुल्लरवालापंचायत में कुछ शरारती तत्वों ने हाल ही पशुपालन औषधालय के उद्घाटन के लिए लगाए गए उद्घाटन पट्टिका को तोडऩे का प्रयास किया। पटि्टका पर ईंट से प्रहार किया, लेकिन पट्टिका नहीं टूट पाई। इससे पूर्व मई माह में शीतलपुर के पास सरसा नदी पर बनने वाले पुल की पट्टिका को भी तोड़ गया था। जिसका अभी तक कोई पता नहीं चला है। गुल्लरवाला पंचायत के प्रधान राजेंंद्र सिंह झल्ला के बयान पर यह मामला दर्ज हुआ है। पंचायत प्रधान ने पुलिस को बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने रविवार की रात्रि को गुल्लरवाला पंचायत के साथ सितंबर को पशुपालन औषधालय का उद्घाटन हुआ। इस दौरान उद्घाटन पट्टिका के साथ लोहे का डिस्पले बोर्ड लगाया गया था जिसे जड़ से उखाड कर पचास फीट दूर तालाब में फेंक दिया था। इसके साथ ही पट्टिका पर भी ईंट से प्रहार किए हुए थे। पंचायत कार्यालय के बाहर लगा पंचायत का फ्लैक्स भी शरारती तत्वों ने फाड़ दिया। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने पंचायत प्रधान के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।