मिनी सचिवालय परिसर में मिलेगी पार्किंग
बीबीएनडीएके सहयोग से मिनी सचिवालय परिसर के समीप बनी पार्किंग अब लोगों को समर्पित होगी। मुख्यमंत्री के नालागढ़ के दौरे के दौरान इसकी आधारशिला रखी गई थी, जो अब जाकर जनता को समर्पित होगी। मिनी सचिवालय परिसर में यह पार्किंग बीबीएनडीए के सहयोग से पर्यटन विभाग द्वारा बनाई गई है, लेकिन इसकी देखरेख का जिम्मा अब नगर परिषद नालागढ़ संभालेगी।
23फरवरी को बोली
50:50के अनुपात पर चलने वाली इस पार्किंग का पूरी देखभाल, बिजली, पानी का खर्च नगर परिषद वहन करेगी, जबकि नीलामी से अर्जित होने वाली 50 फीसदी धनराशि पर्यटन विभाग को सौंपी जाएगी। 23 फरवरी को सरकारी रेट के हिसाब से इसकी बोली परिषद सभागार में आमंत्रित की गई है।
चालानकाटने का रहता है डर: नालागढ़मुख्यालय में अब वाहन चालकों को अपने वाहन खड़े करने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा, क्योंकि अब पार्किंग सुविधा मुहैया होने वाली है। इससे पूर्व वाहन चालक शहर की सड़कों किनारे ही अपने वाहन खड़े कर देते थे। इससे वाहन मालिक को जहां गाड़ी को नुकसान होने का अंदेशा बना रहता था, वहीं पुलिस द्वारा चालान काटने का भी भय सताता रहता है। हालांकि नालागढ़ अस्पताल प्रशासन ने अपने परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल बनाया हुआ है, जिसे ठेके पर दिया गया है, लेकिन क्षेत्र में वाहनों की संख्या से यह नाकाफी है।
नालागढ़ क्षेत्र का केंद्र बिंदू है और मुख्यालय होने के चलते यहां कई कार्यालय है और दूरदराज क्षेत्रों से लोग यहां विभिन्न कार्यालयों में अपना कार्य करवाने आते हैं, लेकिन पार्किंग के अभाव में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
नालागढ़ के मिनी सचिवालय परिसर के समीप बनी पार्किंग।
क्या कहते हैं ईओ
परिषदके ईओ अमजेर ने कहा कि मिनी सचिवालय परिसर में बनी पार्किंग की जल्द नीलामी होगी। इसकी नीलामी होने के बाद इसे वाहनों की पार्किंग के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी