शिविर में पानी के सैंपलों की वैज्ञानिक पैमानों से जांच की
नालागढ़ | नालागढ़के बीड़ प्लासी स्थित एसीएल कंपनी द्वारा प्रायोजित सीड एनजीओ के तत्वावधान में लोगों को जल, जांच उसकी गुणवत्ता पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आयोजन का उद्देश्य जलजनित रोगों के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करना और जल से प्रभावित होने वाली गंभीर बीमारियों के मद्देनजर लोगों को जागरूक बनाना था। सीड एनजीओ द्वारा आयोजित इस शिविर में डब्लयूएसएसओ से जल की जांच करने के लिए जल प्रशिक्षक रमेश कुमार ने पानी के अलग अलग जगहों से लिए गए सैंपलों की वैज्ञानिक पैमानों से जांच की। यह पानी गांव के प्रमुख पेयजल स्रोतों जिनमें पानी की टंकी, नलकूपों, स्कूल एसीएल कंपनी के पीने की मु प्रणाली से लिए गए थे। सीड एनजीओ के प्रोग्राम मैनेजर अरुण कुमार ने कहा कि पेयजल से होने वाली बीमारियों और इसके संरक्षण को लेकर यह जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव रोकथाम के उपाय भी लोगों को सुझाए गए।