संजय शर्मा महासचिव नियुक्त
नालागढ़भाजपाने मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया। नालागढ़ भाजपा मंडल की 44 सदस्यीय कमेटी में 11 कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी की जिम्मेवारी दी गई है, जबकि 32 कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में मंडलाध्यक्ष सहित बीएलए और बूथ अध्यक्ष को छोड़ दिया है। संजय शर्मा को महासचिव, नीरू शर्मा, सरोज रतन, मीना कुमार को उपाध्यक्ष, ओंकार गुप्ता, जय प्रकाश, रामलोक, जसविंद्र सिंह को सचिव, हरभजन सिंह को कोषाध्यक्ष, कमल चौधरी को कार्यालय सचिव बनाया गया है, जबकि दाताराम, सरवण बाबा, बलदेव सिंह, नेम चंद, राजीव भल्ला, जीत सिंह, हरभजन सिंह, राजिंद्र, भाग सिंह, जागीर सिंह, बग्गा राम चौधरी, गुफार मोहम्मद, इमरान खान, जालम सिंह मेहता, बख्शी राम, अशोक कुमार, सतनाम सिंह, मंजीत सिंह, जसबीर सिंह, हजूरा सिंह, राजिंद्र सिंह, दलविंदर चौधरी, इंदू शर्मा, राजिंद्र कौर, तब्बसुम बेगम, पुष्पा देवी, सरोज शर्मा, आरती शर्मा, प्रेम लाल, चंचल देवी, जितेंद्र राणा, भाग सिंह चौधरी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।