एचआरटीसी सेवानिवृत्त कल्याण मंच का अधिवेशन 21 को
एचआरटीसी केपेंशनर तीन माह से पेंशन मिलने से बुरी तरह से आहत हैं। एचआरटीसी सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच अब 21 फरवरी को नालागढ़ में होने वाले राज्य स्तरीय अधिवेशन में जहां आगामी रणनीति तैयार करेगा, वहीं प्रदेश कार्यकारिणी के भी चुनाव होंगे।
इससे पूर्व 20 फरवरी को प्रदेश कार्यसमिति की नालागढ़ में ही बैठक होगी, जिसमें पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर आगामी रणनीति पर विचार विमर्श होगा। नालागढ़ में 21 फरवरी को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर मंच की एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप दुर्गा माता मंदिर में मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें मंच के राज्य स्तरीय अधिवेशन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। 21 को नालागढ़ में होने वाले राज्य स्तरीय अधिवेशन का प्रदेशाध्यक्ष बलराम पुरी विधिवत उद्घाटन करेंगे।
मांगें पूरी होने पर रोष जताते हुए पदाधिकारी।