सोलन में भाजपा की मिशन 2017 पर चर्चा
भाजपाजिलासोलन कोर कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष केएल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। मिशन 2017 को लेकर रू रेखा तैयार करने को लेकर सभी ने विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में केंद्र सरकार द्वारा जनहित में शुरू की गई योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए रणनीति बनाई गई। जेएनयू में देशद्रोह के नारे लगाने पर केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सख्त कार्रवाई के निर्देशों का स्वागत करते हुए कहा गया कि देशद्रोह की बात करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा बैठक में सोलन जिला में बढ़ रहे पीलिया के मामलों पर सरकार के गंभीर होने पर चिंता जताते हुए अश्वनी नदी के पानी के सैंपल फेल होने की जांच की मांग की गई। इसके अलावा सोलन शहर में चल रही पानी की किल्लत को अभी तक सुलझा पाने के लिए सरकार की निंदा की गई। बैठक में प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े होने के मामलों का गंभीरता से लिया गया। बैठक में प्रदेश के उपाध्यक्ष कसौली के विधायक डाॅ. राजीव सहजल, शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री पुरुषोत्तम गुलेरिया जिला महामंत्री लोकेश्वर शर्मा, सोलन मंडल अध्यक्ष रविन्द्र परिहार कसौली मंडल अध्यक्ष दौलत ठाकुर, दून मंडल अध्यक्ष बलवीर ठाकुर और नालागढ़ मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने भाग लिया।
सोलन में जिला भाजपा कोर कमेटी की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।