नगर परिषद नालागढ़ शहर का करेगी सौंदर्यीकरण
}सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी कूड़ा फैलाने पर नजर
संतोषकुमार | नालागढ़
नगरनिकायक्षेत्र के दायरे में कूड़ा कचरा फेंकने वालों पर अब जहां नई परिषद ने लगाम लगाने के लिए कमर कस दी है, वहीं शहर में लगने वाले सीसीटीवी कैमरों में भी लोग ऐसा करते हुए कैद हो जाएंगे। परिषद त्वरित कार्रवाई करते हुए जहां कूड़ा कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई करेगी, वहीं इस मुहिम के तहत शहर का सौंदर्यीकरण और बढ़ेगा। सरकार द्वारा भी पहले ही ऐसा सकुर्रलर जारी किया जा चुका है, जिसके तहत पहले 2500 से लेकर 10 हजार रुपए तक चालान काटा जाएगा, वहीं दूसरी मर्तबा जुर्माना राशि को दोगुना वसूला जाएगा। यदि बावजूद इसके भी संबंधित व्यक्ति नहीं मानता और आदेशों की अनुपालना नहीं करता तो परिषद तीसरी बार उसके मकान का बिजली पानी का कनेक्शन काट देगी, ताकि उसे नसीहत मिल सके, वहीं वह कूड़ा कचरा फेंक सके। परिषद ने भी अपनी ओर से पहले ही कड़ी हिदायतें जारी कर दी है, वहीं स्वच्छ भारत अभियान के बैनर चस्पा दिए हैं।
शहर के सौंदर्यीकरण और सुंदरता बनाए रखने के लिए सरकार ने कड़े प्रावधान किए हैं। अब शहरी क्षेत्र में कूड़ा कचरा फेंकने वालों पर परिषद जहां भारी भरकम जुर्माना ठोंकेंगी। परिषद ऐसे लोगों को सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुख्ता सबूतों के आधार पर यह कार्रवाई करेगीे। जगह-जगह कूड़ा फेंकने की शिकायतें परिषदों को मिलती रही हैं और इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सरकार ने ऐसी व्यवस्था बनाते हुए परिषदों को अधिसूचना जारी करते हुए शक्तियां दी है कि वह पहले जुर्माना करें और बाद में बिजली पानी के कनेक्शन उनके काट दिए जाएं, ताकि वह ऐसा करने से बाज आएं।
नप अध्यक्ष महेश गौतम ने कहा कि शहर की सुंदरता सौंदर्यीकरण सर्वोपरि है और इसके साथ समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि परिषद ने पहले ही कड़े निर्देश जारी कर दिए हंै, वहीं स्वच्छ भारत अभियान के पोस्टर बैनर लगा दिए है, वहीं शहर में लगने वाले सीसीटीवी कैमरों में सभी गतिविधियां कैद होगी, जिसके आधार पर परिषद ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।