प्रिंस शर्मा बने हिमाचल ब्राहमण सभा के उपप्रधान
नालागढ़ | प्रदेशब्राह्मण सभा ने नालागढ़ शहर के युवा प्रिंस शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी से नालागढ़ ब्राह्मण सभा में खुशी की लहर है। हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा की रविवार को जिला सोलन में प्रदेशाध्यक्ष पंङित रामेश्वर दत्त कौशिक की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैठक में प्रिंस शर्मा की नियुक्ति की है। ब्राह्मण सभा नालागढ़ इकाई के चेयरमैन सुभाष शर्मा, प्रधान राजेश शर्मा, महासचिव कुलदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, प्रेस सचिव आरूणि पाठक, पंडित जगदीश शर्मा, नरदीप शर्मा, विकास शर्मा, प्रेम शर्मा, धर्मपाल शर्मा, यशपाल शर्मा, दीपक शर्मा, गगनदीप शर्मा, ब्रहमानंद सहित पदाधिकारियों सदस्यों ने प्रिंस शर्मा की नियुक्ति पर बधाई दी और प्रदेश कार्यकारिणी का आभार जताया।