पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पारला के पास सेंटरों कार खाई में गिरी, चालक की मौत

पारला के पास सेंटरों कार खाई में गिरी, चालक की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़ | बरोटीवालाथाना के तहत पट्टा बाजार से कौंटा पारला गांव के जाने वाले लिंक रोड पर एक सेंटरों कार के खाई में लुढ़कने से मौत हो गई है। कार में चालक ही सवार था और वाहन पर नियंत्रण खो जाने से कार करीब 60 फीट खाई में जा गिरी, जिससे चालक को गंभीर चोटें आई। उसे उपचार के लिए पीजीआई पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के तहत धर्मेंद्र सिंह निवासी गांव कौंटा पारला, डाकघर पट‌्टा महलोग, तहसील कृष्णगढ़, जिला सोलन अपनी सेंटरों कार में अपने घर जा रहा था। पटटा बाजार से करीब 100 मीटर आगे मोड पर वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी ढांक में गिर गई ओर करीब 60 फीट नीचे जाने के बाद यह मेन रोड हरिपुर पटटा मार्ग पर उपर जा पहुंचा, जिससे उसे गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों पुलिस की मदद से उसे उपचार के लिए पीजीआई ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। एसपी बशेर सिंह ने कहा कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा देह परिजनों को सौंप पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...