पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिमला वाया कुनिहार अमृतसर बस सेवा शुरू

शिमला वाया कुनिहार- अमृतसर बस सेवा शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुनिहार| कुनिहार में हिमाचल पथ परिवहन निगम की शिमला से अमृतसर जाने के लिए वाया कुनिहार बस सेवा आखिरकार शुरू हो गई। हिमाचल पथ परिवहन निगम नालागढ़ डिपो की बस सेवा शिमला से अमृतसर के लिए चलाया जा रहा है। यह बस सायरी-ममलीग-कुनिहार-दिगल-रामशहर-नालागढ़ ऊना-व्यास होती हुए अमृतसर पहुंचेगी। इससे कुनिहार से अमृतसर जाने वाले यात्रियों सत्संग प्रेमियों को व्यास जाने के लिए सीधी बस सुविधा मिलेगी। बस सुबह 11:40 बजे पर शिमला से चल कर रात 10 बजे अमृतसर पहुंचेगी। दूसरे दिन सुबह 11 बजे अमृतसर से चलेगी रात 9 बजे शिमला पहुंचेगी।

खबरें और भी हैं...