पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिमुडा ने नप को सौंपे फ्लैट‌्स

हिमुडा ने नप को सौंपे फ्लैट‌्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरीक्षेत्रमें आवासहीन गरीबों के लिए सरकार द्वारा इंटरग्रेटिड हाउसिंग एंड स्लम डवलपमेंट प्रोग्राम (आईएचएसडीपी) के तहत निर्मित 128 फलेटस अब गरीब, जरूरतमंद आवासहीनों को मुहैया होंगे। गरीब, जरूरतमंद और आवासहीन लोगों के लिए वर्ष 2007-08 में सर्वे करवाने के उपरांत परिषद के रैहन बसेरे के समीप आवासीय काॅलोनी बनाई गई है। वर्ष 2009 में इन फ्लैट‌्स के लिए लोगों का चयन भी किया गया है और इन 128 फ्लैट्स के आबंटन के लिए चयनित लोगों को पत्राचार द्वारा सूचित किया था, जिनमें से 20 लोग ही निकले है, जो औपचारिकताएं पूर्ण नहीं कर सके। 6.35 करोड़ की लागत से हिमुडा द्वारा निर्मित इन फ्लैट्स का लाभ नहीं मिला तो परिषद ने पुन: इस पर विचार करने संबंधी पत्राचार किया था, जिस पर हिमुडा ने यह काॅलोनी परिषद को सौंप दी है, जिस पर परिषद ही इसकी देखरेख का जिम्मा संभालेगी, वहीं जरूरतमंदों को यह मकान अलॉट करेगी। परिषद ने प्रथम कड़ी में 22 लोगों का चयन किया है, जिनकी सूची भी जारी कर दी है। नगर परिषद कार्यालय के समीप आईएचएसडीपी के तहत बने इन फ्लेट‌्स के लिए 5.47 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, लेकिन इसके निर्माण में खर्च बढ़ गया है, जो कि लाभार्थियों से लिया जाना है। इस आवासीय काॅलोनी में 2 कमरों वाला सैट है, जिसमें कीचन, शौचालय, पूर्ण सीवरेज व्यवस्था, बिजली, पानी सहित सभी सुविधाएं मुहैया है। सरकार द्वारा इसमें समारोहों के आयोजन के लिए कम्यूनिटी सेंटर बनाया गया है, जिसमें दो बड़े हॉल चार अलग से कमरे बनाए है। नप अध्यक्ष महेश गौतम ने कहा कि जरूरतमंदों आवासहीनों के लिए यह आवास बने है और जो शर्तें पूरी करता है, उसे यह मकान अलॉट किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...