कुरालपल्ली में कन्या के विवाह के लिए दी आर्थिक मदद
बाबाजवाहर सिंह सोसायटी कल्याणपुर बरूणा ने उपमंडल के कुराल पल्ली गांव के एक गरीब परिवार की कन्या के विवाह के लिए 11 हजार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की। सोसायटी के प्रधान हरविंद्र सिंह ने कहा कि कुराल गांव निवासी कर्मचंद एक वर्ष पूर्व वाहन की चपेट में गया था और उसे कमर में फ्रेक्चर हो गया है, तब से लेकर वह बिस्तर पर है और उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस वजह से परिवार को गरीबी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा जवाहर सिंह सोसायटी ने उसके उपचार के लिए जहां 14151 रुपए एकत्रित किए, वहीं उसकी बेटी के विवाह के लिए भी 11 हजार रुपए की राशि प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि डा. गुरनाम सिंह सेवानिवृति के बाद से ऐसे भलाई समाजसेवा के कामों में जुटे हुए हंै और उनके नेतृत्व में पहले दो स्थानों पर 22 हजार रुपए की राशि दो कन्याओं के विवाह के लिए प्रदान की गई है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सोसायटी का अधिक से अधिक सदस्य बनने का आहवान किया, ताकि समाजसेवा के कामों सहित गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके।
येरहे मौके पर मौजूद
मौकेपर सोसायटी के चेयरमैन जगत सिंह, प्रधान हरविंद्र सिंह, डा. गुरनाम सिंह, वीरचंद, सूबेदार जीत सिंह, जगत राम, गुरदीप सिंह, बलविंद्र सिंह, नानक दास, अजमेर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।