पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 65 बस्तियों की प्यास बुझाएगी चंबा जुखाड़ी योजना

65 बस्तियों की प्यास बुझाएगी चंबा-जुखाड़ी योजना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हो चुका है ट्यूबवेल बोर, मांगी टेक्निकल सेंक्शन: कनोत्रा

एक्सईएनआईपीएच नालागढ़ डिविजन सुनील कनोत्रा ने कहा कि चंबा-जुखाड़ी-ट्रेल पेयजल योजना के टयूबवैल बोर हो चुका है और टेक्निकल सेंक्शन मिलते ही इसके टेंडर कॉल कर दिए जाएंगी।

सिटी रिपोर्टर.नालागढ़

उपमंडलके पहाड़ी क्षेत्र की 65 बस्तियों के लोगों को आने वाले समय में पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पडे़गा। आईपीएच नालागढ़ डिवीजन द्वारा तैयार की गई चंबा-जुखाड़ी-ट्रेल पेयजल योजना को नाबार्ड द्वारा 2.67 करोड़ रुपए की हरी झंडी देने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया है इसके तहत अभी तक टयूबवैल बोर भी हो चुका है। इस योजना से इन बस्तियों के 5454 लोगों सहित आसपास के एक दर्जन स्कूलों के बच्चों को लाभ मिलेगा। नालागढ़ उपमंडल के पहाड़ी क्षेत्रों के ग्रामीणों की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए आईपीएच नालागढ़ डिवीजन ने कई योजनाएं तैयार करके इसका खाका बनाया और नाबार्ड को स्वीकृति के लिए भेजा है। इस पेयजल योजना का टयूबवैल खिल्लियां-मस्तानपुरा में लगेगा, जहां से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इन बस्तियों को पहले जुखाड़ी जनौण खडड से पेयजल योजना के तहत जलापूर्ति की जाती थी, लेकिन गर्मियों में खड्डें सूख जाने के कारण इन बस्तियों को ग्रामीणों को पेयजल के लिए ठोकरें खाने को विवश होना पड़ता था। क्षेत्र के लोगों को प्राकृतिक स्त्रोतों अन्य विकल्पों पर बाध्य होना पड़ता था, लेकिन गर्मियों में प्राकृतिक जल स्त्रोत सूख जाते हैं।

खबरें और भी हैं...