नालागढ़ विकास मंच ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र
स्वास्थ्यमंत्री के नालागढ़ पहुंचने पर नालागढ़ विकास मंच ने अस्पताल से संबंधित समस्याओं के बारे में एक मांग पत्र सौंपा। मंच के संयोजक नरेश घई की अध्यक्षता में ज्ञापन देने पहुंचे डेपुटेशन ने स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। विकास मंच ने मांग करते हुए कहा कि नालागढ़ अस्पताल में डाक्टरों अन्य कर्मचारियों के पदों को जल्द भरा जाए तथा ट्रामा सेंटर, ब्लड बैंक खोला जाए। मंच का कहना है कि नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र होने के चलते यहां लाखों की संख्या में लोग रहते है और क्षेत्रफल भी 50-60 किलोमीटर की सीमा में फैला हुआ है और यहां पर मात्र एक ही चिकित्सालय है जो लाखों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं इसी पर निर्भर करती हैं। मंच का कहना है कि कुछ वर्ष पहले सरकार ने सौ बिस्तर का अस्पताल बनाने की घोषणा की थी स्टाफ को बढ़ाने के लिए भी कहा था लेकिन अभी तक उस पर अमल नहीं हुआ है और ना चिकित्साल्य में सौ बिस्तर के हिसाब से स्टाफ नियुक्त हुआ है। मंच के संयोजक नरेश घई ने कहा चिकित्सालय में चिकित्सों के कई अहम पद खाली है जिनमें हड्डी रोग विशेषज्ञ के पद आज तक नहीं भरे गये। क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव के कारण आए दिन यहां दुर्घटना होती है और जिन्दगी और मौत से जूझते है और गंभीर अवस्था में दुर्घटना लोगों को पीजीआई चंडीगढ रैफर कर दिया जाता है कई बार घायल रास्ते में ही दम तोड देते हैं। मंच ने स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है इन सब परेशानियों को देखते हुए शीघ्र ही यहां ट्रामा सेंटर का निर्माण कर लोगों की जान बचाई जाए और अस्पताल में हड्डी रोग, चर्म रोग पैरामेडिकल स्टाफ शीघ्र नियुक्त कर लोगों की परेशानी को दूर किया जाए। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने मंच को आश्वासन देते हुए कहा कि चिकित्सालय में शीघ्र ही पद भरें जाएंगे