पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऐतिहासिक मंदिरों की हो पूरी सुरक्षा

ऐतिहासिक मंदिरों की हो पूरी सुरक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारऐतिहासिक मंदिरों की सुरक्षा का पूरा इंतजाम करे ताकि कुल्लू के रघुनाथ मंदिर में हुई चोरी की पुनरावृति दोहराई जा सके। मंडी से कुल्लू जाते हुए मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरुप शर्मा ने यह शब्द कहे। उन्होंने कहा कि आए दिन मंदिरों को निशाना बनाकर चोरियां हो रही हैं मगर पुलिस अभी तक चोरों का सुराग लगाने में कामयाब नहीं हो पाई है। चोर मंदिरों की संपति को लूट रहे हैं और प्रदेश सरकार तमाशा देख रही है।

दुखदघटना

रघुनाथमंदिर में जो भगवान रघुनाथ की मूर्ति अन्य बहुमूल्य सामान चोरी हुआ है वह घटना अति दुखद है तथा सरकार को चाहिए की इस चोरी का तुरंत सुराग लगाए ताकि ऐतिहासिक मूर्तियां देश से बाहर जा पाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की चोरी अंतर्राष्ट्रीय गिरोह द्वारा ही की जाती है तथा ऐसे गिरोहों का पर्दाफाश होना आवश्यक है। मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, रामपुर, चंबा जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक मंदिर हैं तथा मंदिरों में देवताओं की बहुमूल्य संपतियां भी हैं। इन संपतियों पर चोरों की हमेशा नजर रहती है। मंदिरों में सरकार सीसीटीवी कैमरे लगाए ताकि सुरक्षा के ऐसे उपकरण भी लगाए कि चोर के प्रवेश करते ही वह अलर्ट कर दे। आधुनिक युग में सुरक्षा हेतु ऐसी संभावनाएं तलाशना पुलिस प्रशासन सरकार का काम है।

उन्होंने कहा कि वह रघुनाथ मंदिर कुल्लू जा रहे हैं तथा वह उसका मुआयना करने के बाद पूर्व सांसद विधायक तथा रघुनाथ मंदिर के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह एसपी कुल्लू से भी मिलेंगे और मंदिरों की सुरक्षा हेतु पुख्ता कदम उठाने की बात करेंगे। इससे पूर्व मंडी के परिधि गृह में उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी।