पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिम अकेडमी ने खोला में कोचिंग सेंटर

हिम अकेडमी ने खोला में कोचिंग सेंटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुर बुशहर| रामपुरआस पास के क्षेत्रों के होनहार छात्रों को बेहतर शिक्षा मुहैया करवाने के उद्देश्य से हिम अकेडमी हमीरपुर द्वारा रामपुर के साथ लगते ब्रौ क्षेत्र में नए कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रो. आरसी लखनपाल ने आस पास के स्कूलों से आए अध्यापकों और लोगों को हिम अकेडमी द्वारा दी जा रही कोचिंग और शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिम अकेडमी द्वारा टीचिंग, कोचिंग और पर्सनल डेवल्पमेंट पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सभागार में आए लोगों को नए कोचिंग सेंटर खुलने पर बधाई भी दी।हिम अकेडमी रामपुर सेंटर की निदेशक शशी कटोच ने बताया कि अप्रैल माह से सेंटर में कोचिंग शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि शुरूआत में संस्थान में इंजीनियरिंग और साईस की कोचिंग दी जाएगी।