बैठक में कई कांग्रेसी,भाजपा में शामिल
रामपुर की बैठक में कुछ कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
ये रहे मौजूद
इसबैठक में पंचायत उप प्रधान रोशन लाल डोगरा शक्ति केंद्र झाकड़ी महामंत्री पंचायत सदस्य बीरबल कश्यप, ईश्वर, सेना देवी, सुनीला देवी, चिंता देवी, मान दास, मस्त राम, साबिर दास, संग दास, संजीव कुमार, गोपाल कांडा, सविता देवी सतिश नेगी के अलावा कई सदस्य उपस्थित रहे।
भास्कर न्यूज| रामपुर बुशहर
भाजपाशक्ति केंद्र झाकड़ी की बैठक शनिवार को शक्ति केंद्र अध्यक्ष भगत राम भारती की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी प्रेम सिंह ध्रेक विशेष रूप से शरकत हुए। बैठक में कांग्रेस पार्टी के दर्जन लोगों ने कांग्रेस पार्टी छोडकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। जिसमें दीपक बिष्ट, कमराज, सतीश नेगी, संजीव, पंचायत सदस्य सुनीला देवी, चिंता देवी आदि शामिल हुये।
इस अवसर पर पीएस ध्रेक ने भाजपा की उपलब्धियों के बारे में चर्चा की और कहा की देश प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार को पूर्ण बहुमत से भी ज़्यादा इसका उदाहरण है उन्होंने नाथपा झाकड़ी से प्रभावित लोगों की समस्याओं के बारे में भी चर्चा की और परियोजना प्रमुख संजीव सूद से मिले और प्रभावित लोगों की समस्याओं को जल्द पूरा करने का आग्रह किया। ग्राम पचायत झाकड़ी में सीवरेज लाइन का काम शुरू करवाने के लिए नाथपा झाकडी परियोजना प्रबंधन का भी धन्यावाद किया। विस्थापित कल्याण समिति की भी सराहना की कि जिन्होंने स्थानीय मुद्दों के ऊपर एक लंबी लड़ाई लड़ी भाजपा हमेशा विस्थापित कल्याण समिति के साथ है। ज्यूरी में इंजीनियरिंग कॉलेज को खोलने की घोषणा की है यह कॉलेज आज से बीस वर्ष पहले खुल जाना चाहिए था जब नाथपा झाकडी परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। उन्होेंने सरकार से मांग की है की इंजीनियरिंग कॉलेज को अगले सत्र से शुरू करवाया जाए